नवरात्रि का अर्थ है "नौ रातें"। ये नौ दिन माँ दुर्गा के नौ रूपों की उपासना के हैं। वर्ष में दो मुख्य नवरात्रि होती हैं: चैत्र में और आश्विन में, जिसे शारदीय नवरात्रि कहते हैं।
नवदुर्गा के नौ रूप
- शैलपुत्री
- ब्रह्मचारिणी
- चंद्रघंटा
- कूष्माण्डा
- स्कंदमाता
- कात्यायनी
- कालरात्रि
- महागौरी
- सिद्धिदात्री
पूजा की परंपराएँ
पहले दिन घटस्थापना होती है और जौ बोए जाते हैं। बहुत से भक्त उपवास रखते हैं और दुर्गा सप्तशती या देवी के स्तोत्रों का पाठ करते हैं। अष्टमी या नवमी को कन्या पूजन किया जाता है, जिसमें कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।
अलग-अलग रंग
गुजरात में रात को गरबा और डांडिया होता है। बंगाल में षष्ठी से दशमी तक दुर्गा पूजा मनाई जाती है। उत्तर भारत में नवरात्रि के बाद दशहरा आता है और दक्षिण में गोलू सजाने की परंपरा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नवरात्रि कब होती है?
तिथि हर वर्ष बदलती है। सही तिथि के लिए इस साइट का पंचांग पृष्ठ या अपने स्थानीय पंचांग को देखें; स्मार्त और वैष्णव परंपराओं में कभी-कभी एक दिन का अंतर रहता है।
क्या उपवास आवश्यक है?
यह श्रद्धा और स्वास्थ्य पर निर्भर है। कई लोग फलाहार रखते हैं और कुछ केवल पूजा-पाठ करते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो चिकित्सक की सलाह लें।
Navratri means “nine nights”. These nine days are devoted to the worship of the nine forms of Goddess Durga. There are two main Navratris in a year: one in Chaitra and the other in Ashwin, known as Sharad Navratri.
The nine forms of Navadurga
- Shailaputri
- Brahmacharini
- Chandraghanta
- Kushmanda
- Skandamata
- Katyayani
- Kalaratri
- Mahagauri
- Siddhidatri
Worship traditions
On the first day the kalash is established and barley is sown. Many devotees fast and recite the Durga Saptashati or hymns to the Goddess. On Ashtami or Navami kanya puja is performed, when girls are fed and their blessings taken.
Different regional colours
In Gujarat the nights are for garba and dandiya. In Bengal Durga Puja is celebrated from Shashthi to Dashami. In North India Dussehra follows Navratri, and in the south there is the custom of arranging a golu display.
Frequently asked questions
When is Navratri?
The date changes every year. Check the Panchang page on this site or your local panchang; Smarta and Vaishnava traditions sometimes differ by a day.
Is fasting required?
It depends on faith and health. Many take only fruit and some simply do the worship. If you have a health condition, take your doctor’s advice.

